{"_id":"61d8621ebd0c8977302bb6df","slug":"the-speed-of-vehicles-stopped-on-the-highway-for-four-hours-chamba-news-sml3960054147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर चार घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर चार घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन
जांघी के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों से बंद पड़ा भरमौर-पठानकोट एनएच मार्ग।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को चार घंटे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद एनएच प्राधिकरण की मशीनरी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया गया। सुबह छह बजे बंद हुई सड़क को दस बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया जा सका। वहीं, दूसरी तरफ एनएच प्राधिकरण की ओर से एडवायजरी जारी कर दी गई है।
प्राधिकरण ने साफ किया है कि लोग बारिश के दौरान आवाजाही करते समय सावधानी बरतें। सड़क बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को मार्ग खुलने का इंतजार करने पर मजबूर होना पड़ा। जानकारी के अनुसार जिले में शुक्रवार को सुबह बारिश का दौर शुरू हो गया। इसके चलते जांघी के समीप पहाड़ दरक गया। यात्रियों रमेश कुमार, अजीत सिंह, प्रवेश कुमार, राजकुमार, उत्तम दास, अमर सिंह, सुनील कुमार, शक्ति प्रसाद, देवेंद्र सिंह आदि का कहना है कि सुबह करीब छह बजे मार्ग पर भूस्खलन हुआ।
बारिश के कारण काफी परेशानी हुई। वे अपने गंतव्यों तक देरी से पहुंचे। उन्होंने एनएच प्राधिकरण से मांग की है कि बारिश के दिनों भूस्खलनग्रसित क्षेत्रों के समीप मशीनरी तैनात की जाए, जिन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। एनएच प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार का कहना है कि सुबह के समय हाईवे पर भूस्खलन हुआ। कहा कि मौके पर मशीनरी भेजी गई और दस बजे मार्ग बहाल कर दिया गया।