फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The route should be restored soon, the departure of tourists should be safe

जल्द बहाल किया जाए मार्ग, पर्यटकों की रवानगी हो सुरक्षित

Tue, 25 Jan 2022 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
The route should be restored soon, the departure of tourists should be safe
जोत के तलाई के पास बर्फ के बीच फंसे चालक। - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। उपायुक्त डीसी राणा ने लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को हिदायत दी है कि वे जल्द मार्ग केे बहाल करें। पुलिस कर्मी सुरक्षित ढंग से सैलानियों की रवानगी करें।
विज्ञापन

जिला चंबा में बीते दिनों भारी बर्फबारी हुई है। इस बर्फबारी के दौरान पर्यटन स्थल खज्जियार में पचास से अधिक सैलानी होटलों में ही फंस गए हैं।
हालांकि, ये पर्यटक बर्फ का आनंद लेने आए थे। लेकिन अत्यधिक बर्फबारी के चलते पर्यटक कमरों तक ही सीमित रह गए। अधिकतर पर्यटकों की वापसी की रेलवे और फ्लाइट की टिकट की समय सीमा भी खत्म होने के कगार पर है। प्रदेश के अग्रणी समाचार अमर उजाला ने मंगलवार को पर्यटकों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का असर यह रहा कि उपायुक्त डीसी राणा ने लोक निर्माण विभाग को मार्ग जल्द बहाल करने के आदेश दिए। साथ ही पर्यटकों की सुरक्षित रवानगी के लिए पुलिस विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। बहरहाल, प्रशासन का यह सहयोग मिलने के बाद पर्यटक काफी खुश भी हैं। गौरतलब है कि शनिवार और रविवार को जिले में मौसम ने करवट ली। इसके चलते पर्यटन स्थल खज्जियार में तीन फीट तक बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि पर्यटकों को सुरक्षित खज्जियार से निकालने की व्यवस्था की जा रही है। कहा कि लोक निर्माण विभाग को मार्ग बहाल करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस विभाग के कर्मी पर्यटकों की रवानगी सुरक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से तलाई में फंसे हैं तीन टेंपो चालक
चंबा-जोत मार्ग पर तलाई के समीप तीन दिन से तीन टेंपो चालक वाहनों सहित फंस गए हैं। अभी तक उन्हें कोई मदद नहीं मिल पाई है। इसके अलावा अब उनके पास जीवनयापन के साधन भी खत्म हो गए हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द उन्हें यहां से निकाला जाए। बर्फ के बीच फंसे दीपक, मनीष और प्रीतम अंबाला के रहने वाले हैं, जो चंबा के लिए सामान लेकर आ रहे थे। प्रशासन से उन्होंने मांग की है कि उनका जल्द रेस्क्यू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed