{"_id":"6a454f8e81026480040a580a","slug":"the-rains-have-arrived-bringing-illnesses-along-chamba-news-c-88-1-ssml1006-188494-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बरसात आई, बीमारियां भी लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बरसात आई, बीमारियां भी लाई
Wed, 01 Jul 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी-जुकाम ने जकड़े जिले के लोग, मेडिकल कॉलेज चंबा में जुट रही भीड़
एक बिस्तर पर दो-दो मरीज भर्ती, रोजाना दाखिल हो रहे पांच से दस मरीज
मेडिकल कॉलेज की शिशु, मेडिसन ओपीडी में ज्यादा जुटी रही मरीजों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बरसात शुरू होते ही मेडिकल कॉलेज में जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। शिशु रोग और मेडिसिन वार्ड में एक बिस्तर पर दो-दो मरीज भर्ती हैं।
रोजाना स्वस्थ होकर मरीजों को छुट्टी भी दी जा रही है। रोजाना नए मरीज भर्ती भी हो रहे हैं। मौसम में अचानक हो रहे बदलाव का लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को ऐसे मौसम में ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के अलावा जिले के नागरिक अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले तीन दिन में मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।
मेडिकल कॉलेज के शिशु और मेडिसन ओपीडी में रोजाना 100 से अधिक मरीज जुकाम और बुखार से पीड़ित होकर इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। इनमें पांच से दस मरीजों को भर्ती किया जा रहा है जबकि सामान्य लक्षणों वाले मरीजों को दवाई देकर घर भेजा जा रहा है। डॉक्टर मरीजों को दवाई के साथ बरसात में जरूरी एहतियात बरतने का परामर्श भी दे रहे हैं। पीने के लिए उबला हुआ पानी इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। बारिश होने से पेयजल स्रोत दूषित होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा पानी पीने से लोग बीमार हो सकते हैं। इसलिए लोगों को पीने में साफ पानी इस्तेमाल करने का कहा जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, मेडिकल कॉलेज प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि बरसात के मौसम में जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज बढ़ना शुरू हो गए हैं। उनके इलाज के लिए अस्पताल में दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। लोगों को ऐसे मौसम स्वयं भी एहतियात बरतनी चाहिए।
--