{"_id":"65983acccf238096b906b8fd","slug":"the-person-was-beaten-with-a-stick-after-throwing-dust-in-his-eyes-and-also-snatched-his-mobile-phone-chamba-news-c-88-1-ssml1004-15848-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आंखों में धूल झोंककर व्यक्ति की डंडे से पिटाई, मोबाइल भी छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आंखों में धूल झोंककर व्यक्ति की डंडे से पिटाई, मोबाइल भी छीना
Fri, 05 Jan 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा। खेतों में काम कर रहे व्यक्ति की आंखों में धूल झोंककर डंडे से पिटाई कर दी गई। मारपीट की घटना में व्यक्ति को चोटें आई हैं।
उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने व्यक्ति को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। आरोपी पीड़ित का मोबाइल लेकर फरार हो गए। घायल को सीएचसी सलूणी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद नेत्ररोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट के पास मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गुलाम हुसैन और बीना बेगम पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में राजदीन निवासी मंजीर ने बताया कि 17 नवंबर को वह अंद्रावल में अपनी जमीन पर काम कर रहा था। आरोपी गुलाम हुसैन ने उनकी आंखों में धूल झोंक दी और डंडे से सिर पर वार कर दिया। डंडे के कई प्रहार और पिटाई कर दी। मोबाइल फोन भी छीन लिया। बताया कि उनके फोन के कवर में 5,000 रुपये और एटीएम कार्ड था। आरोप ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।