{"_id":"69e75e1147a51d782c0f0283","slug":"the-organization-is-trying-to-develop-khabbi-dhar-thakur-chamba-news-c-88-1-ssml1004-181087-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"खब्बी धार को विकसित के लिए संगठन प्रयासरत : ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खब्बी धार को विकसित के लिए संगठन प्रयासरत : ठाकुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय युवाओं ने एकजुट होकर किए विभिन्न कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। खब्बी धार क्षेत्र को पर्यटन के तौर पर विकसित करने में खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन दिनरात कार्यरत है। खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन के प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि उनकी टीम का उद्देश्य खब्बी धार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना और क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। साथ ही भविष्य के लिए एक स्पष्ट रोडमैप भी तैयार किया जा रहा है। सुविधाओं के अभाव के बावजूद युवाओं ने कठिन परिस्थितियों में कार्य किया है। न बस और न ही किसी वाहन की सुविधा होने के कारण युवाओं ने लगभग चार किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पर अपनी पीठ पर सामान उठाकर धार तक पहुंचाया। अब तक किए गए प्रमुख कार्यों में तालाब का जीर्णोद्धार, जम्मू नाग मंदिर के लिए रास्ते का निर्माण एवं सुधार, मंदिर परिसर में स्ट्रीट लाइटों की स्थापना तथा एक स्टोर का निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा गेट एवं रेन शेड का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। मंदिर का जीर्णोद्धार, 25–30 स्ट्रीट लाइटों की स्थापना, सामुदायिक भवन, रसोईघर एवं स्टोर जैसे कार्य प्रस्तावित हैं, जिन पर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों के अंतर्गत इतिहास में पहली बार जम्मू नाग एवं गतू नाग मंदिरों में भव्य एवं पवित्र नुआले आयोजित किए गए। इनमें लगभग पांच पंचायतों के लोगों ने सहभागिता की। साल 2027 में नाग मंदिर (बड़ी जमुहार) में जातर मेले का आयोजन संगठन की ओर से प्रस्तावित है, जिस पर कार्य किया जा रहा है। बड़ी जमुहार नाग मंदिर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना की गई है। इसके साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर संगठन की ओर से होर्डिंग भी स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।