फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The highway remained closed for half an hour in Bakani and two hours in Keru

Chamba News: बकाणी में आधा और केरू में दो घंटे बंद रहा हाईवे

Fri, 07 Jul 2023 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 07 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
The highway remained closed for half an hour in Bakani and two hours in Keru
चंबा। जिले में जारी येलो अलर्ट के बीच हुई बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। बुधवार रात राष्ट्रीय उच्च मार्ग बकाणी के पास आधा घंटा और वीरवार सुबह केरू पहाड़ के पास दो घंटे तक बाधित रहा। हाईवे पर टनों के हिसाब से मलबा गिर गया जिसकी वजह से यातायात ठप पड़ गया। हालांकि हाईवे को सुचारु रखने के लिए तैनात विभागीय मशीनरी ने तत्परता से कार्य करते हुए हाईवे बहाल करवाकर लोगों को राहत प्रदान की। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह अभी तक गेहूं की कटाई नहीं हो पाई है जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बुधवार रात 2:30 बजे भूस्खलन होने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एनएच प्रबंधन की मशीनरी ने कड़ी मशक्कत के बाद 3:00 बजे हाईवे वाहनों के लिए बहाल करवाया। वहीं वीरवार सुबह 10:00 बजे भारी बारिश के चलते केरू पहाड़ से हुए भूस्खलन के कारण हाईवे पर एक बार फिर से वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने हाईवे बहाल करने का कार्य आरंभ किया। देखते ही देखते हाईवे पर चंबा और बनीखेत की ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हाईवे बहाल होने तक लोगों को अपने वाहनों में ही इंतजार करना पड़ा। आखिरकार हाईवे बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

एनएच मंडल के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि हाईवे को सुचारु रखने के लिए विभागीय टीमें और मशीनरी चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed