फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The government bus going from Bhanjradu to Tanda gasped in Sadwan

भंजराडू से टांडा जा रही सरकारी बस सदवां में हांफी

Wed, 04 May 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
The government bus going from Bhanjradu to Tanda gasped in Sadwan
सदवां के पास खराब खड़ी भंजराड़ू से टांडा जा रही परिवहन निगम की बस। संवाद - फोटो : Chamba
सलूणी/तीसा (चंबा)। भंजराडू से टांडा जा रही परिवहन निगम की बस बुधवार को सदवां के पास हांफ गई। टांडा मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए जा रहे क्षेत्र के कई मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी हुई। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 6:00 बजे बस मंजीर से टांडा के लिए रवाना हुई और 10:00 बजे सदवां के पास हांफ गई। इससे एक घंटे तक सवारियां सड़क पर बस की मरम्मत होने का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन

थकहारकर कई सवारियां निजी वाहनों में किराया चुकाकर नूरपुर पहुंचीं जहां से दूसरी बस लेकर टांडा के लिए रवाना हुईं।
बस में सफर कर रहे नरेश कुमार, सुषमा देवी, जोधामल, रवि कुमार, टेक चंद और संजीव कुमार ने बताया कि वे अपनी रूटीन स्वास्थ्य जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में ही बस खराब होने से समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि लंबे रूटों पर नई बसें भेजी जाएं। इससे सवारियों को बीच रास्ते परेशान नहीं होना पड़ेगा। कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed