फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The future of Kilod school students is at stake

Chamba News: किलोड़ स्कूल के विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर

Mon, 27 Feb 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Feb 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
The future of Kilod school students is at stake
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की राजकीय उच्च विद्यालय किलोड़ में मुख्य शिक्षक समेत पांच शिक्षकों के पद लंबे अरसे से खाली हैं। बावजूद इसके अभी तक न प्रदेश सरकार और न ही शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों को भरने में दिलचस्पी दिखाई गई है। इसका खामियाजा स्कूल के 70 विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि कई बार स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से प्रस्ताव पारित कर स्वीकृति के लिए विभाग के पास भेजे गए। बावजूद इसके अभी तक रिक्त पदों को नहीं भरा जा सका है। इससे अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। अभिभावकों ने शिक्षा उपनिदेशक से प्रमुखता के आधार पर रिक्त पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन

राजकीय उच्च विद्यालय किलोड़ में मुख्याध्यापक के पद समेत टीजीटी मेडिकल का एक, टीजीटी आर्ट्स के दो और ड्राइंग अध्यापक का एक पद एक वर्ष से रिक्त चल रहा है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में शिक्षा हासिल करने के लिए किलोड़, सूरी, जखराल, तलाई, भगोता, चमड़ेऊ आदि गांवों से मीलों का सफर तय कर बच्चे शिक्षा हासिल करने के लिए पहुंचते हैं। बावजूद इसके अध्यापकों के पद खाली होने से उन्हें परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों संजीव कुमार, बिट्टू, हिमतु, विपिन, योगराज, मनोहर लाल, रमेश कुमार, रवि कुमार, सीमा देवी, देवराज आदि ने बताया कि स्कूल के मुखिया समेत अन्य पद रिक्त पड़े हुए हैं। ऐसे में तैनात अन्य अध्यापकों को बच्चों को पढ़ाने समेत कार्यालय का कामकाज भी स्वयं ही निपटाना पड़ता है। इससे वे भी बच्चों को भरपूर समय नहीं दे पाते हैं। कहा कि सरकार को समय रहते विद्यालय में रिक्त पदों को भरकर बच्चों को राहत प्रदान करनी चाहिए।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि शिक्षकों की कमी चल रही है। इसके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed