फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The final journey of the husband and wife, leaving home together.

Chamba News: पति-पत्नी की एक साथ घर से निकली अंतिम यात्रा

Fri, 19 Jun 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 19 Jun 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
The final journey of the husband and wife, leaving home together.
चंबा के माणी सड़क हादसे में मृतकों की बजाखोड़ी नाला श्मशानघाट में एकसाथ जलती चिताएं। संवाद
वाहन दुर्घटना में काल का ग्रास बने मोती राम और बबली देवी, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिंदगी भर सुख-दुख के साथी रहे मोती राम और उनकी पत्नी बबली देवी की अंतिम यात्रा भी एक साथ निकली। दर्दनाक वाहन दुर्घटना में दोनों की मौत के बाद जब उनके घर से एक साथ अर्थियां उठीं तो माहौल गमगीन हो गया। अपनों को खोने का दर्द परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव की आंखों में साफ दिखाई दे रहा था।
घर के आंगन में रखी पति-पत्नी की पार्थिव देहों के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। हर कोई स्तब्ध था कि जो दंपति बुधवार रात तक सभी के साथ हंस-बोल रहा था। आज उनकी अंतिम यात्रा एक साथ निकल रही है। परिजनों की चीख-पुकार और सिसकियों ने माहौल को और अधिक भावुक बना दिया। अंतिम यात्रा शुरू होते ही गांव की गलियां गम में डूब गईं। परिजन और ग्रामीण नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई देने के लिए पीछे-पीछे चलते रहे। कई लोगों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। महिलाओं का विलाप और बच्चों की सिसकियां सुनकर हर किसी का दिल भर आया।
विज्ञापन

सबसे मार्मिक क्षण तब आया जब परिवार के बड़े बेटे ने पिता मोती राम को और छोटे बेटे ने मां बबली देवी को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। अपनों को अंतिम विदाई देते समय बेटों का दर्द साफ झलक रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि मोती राम और बबली देवी मिलनसार और सरल स्वभाव के थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और दिवंगत दंपति को श्रद्धासुमन अर्पित किए। एक साथ जीवन का सफर तय करने वाले इस दंपती की एक साथ निकली अंतिम यात्रा ने हर किसी को भावुक कर दिया। गांव में आज भी मातम पसरा है और लोग नम आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed