{"_id":"64592e15219700905e0f2136","slug":"the-fair-begins-with-the-worship-of-shakti-mata-chamba-news-c-19-1-146294-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शक्ति माता की पूजा के साथ मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शक्ति माता की पूजा के साथ मेले का आगाज
Mon, 08 May 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 08 May 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत बौंदेड़ी के गांव शौल में स्थित प्राचीन शक्ति माता मंदिर में एक दिवसीय जातर मेले का आयोजन किया गया। मंदिर में सुबह पूरे विधिविधान से शक्ति माता की पूजा अर्चना की गई। उसके बाद जातर मेले का आगाज हुआ। जातर मेले में आकर्षण का केंद्र चुराह की महिलाओं की ओर से चोला और लिकड़ डाल कर की जाने वाली चुराही नाटी रहती है। मंदिर में होने वाले जातर मेले का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है।
मेले में खुले आसमान तले लगाई गई मनियारी, खिलौनों, कपड़ों और मिष्ठान की दुकानों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। इतना ही नहीं मेले में थकावट होने पर लोगों ने मिष्ठान समेत अन्य पकवानों का जायका भी लिया। स्थानीय लोगों अजीत कुमार, प्रमोद कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, संजीव कुमार आदि ने बताया कि ऐतिहासिक जातर मेले के दौरान कई लोग मन्नतें पूरी होने पर अपने बच्चों के मुंडन करवाने के लिए पहुंचते हैं। लोगों में आस्था है कि सच्चे मन से माता के दर पर मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।