फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The excitement of Dalhousie increased due to the movement of tourists

सैलानियों की चहलकदमी से डलहौजी में बढ़ी रौनक

Fri, 22 Apr 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
The excitement of Dalhousie increased due to the movement of tourists
डलहौजी में मालरोड पर चहलकदमी करते पर्यटक। संवाद - फोटो : Chamba
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी आजकल सैलानियों से गुलजार हो गई है। शुक्रवार को प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पर्यटक भारी संख्या में डलहौजी में सैर-सपाटे के लिए पहुंचे। सुभाष चौक से लेकर गांधी चौक तक सैलानियों की चहलकदमी देखी गई। पर्यटन सीजन के चलते सैलानी होटलों में एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब से सबसे अधिक सैलानी यहां मौज-मस्ती करने के लिए पहुंच रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले दो पर्यटन सीजनों में कारोबारियों को कोरोना संक्रमण के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा है लेकिन, इस बार सीजन के शुरुआत में सैलानियों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ने से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। डलहौजी में 120 होटल और हट हैं। होटल व्यवसायियों अमन महेंद्रू, करण मोंगा और दीपक ने बताया कि दो साल के बाद डलहौजी में सैलानियों की भीड़ देखने को मिली है अन्यथा कोरोना महामारी के कारण यहां सन्नाटा पसरा हुआ था।
विज्ञापन

कोरोना बंदिशों के चलते बाहरी राज्यों के सैलानी हिमाचल में प्रवेश नहीं कर पा रहे थे। इसके चलते कारोबारियों का धंधा चौपट हो गया था। अब सैलानियों की भीड़ बढ़ने से बड़े और छोटे कारोबारी भी खुश हैं। डीएसपी विशाल वर्मा ने कहा कि टूरिस्ट सीजन में पुलिस टीम भी मुस्तैदी से व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed