फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The doors of Karthik Swamy temple will be closed on 30

तीस नवंबर को बंद होंगे कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट

Sun, 21 Nov 2021 06:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
The doors of Karthik Swamy temple will be closed on 30
कार्तिक स्वामी मंदिर। - फोटो : Chamba
भरमौर(चंबा)। कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट तीस नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे। हर साल कार्तिक प्रविष्टे 15 तदानुसार 30 नवंबर को दोपहर पूर्व 12 बजे पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन

उत्तर भारत में एक मात्र भगवान शिव के ज्येष्ठ पुत्र स्वामी कार्तिकेय का मन्दिर कुगती तहसील भरमौर जिला चंबा में है। कार्तिक स्वामी के श्रद्धालु अलग-अलग राज्यों से यहां हर साल हजारों की संख्या में आकर मनोवांछित फल प्राप्त करते हैं। लोगों में कार्तिक स्वामी के प्रति बड़ी आस्था है। हर वर्ष भारी संख्या में दर्शन करने के लिए आते है।
विज्ञापन

गौरतलत है कि परंपरा के अनुसार हर साल मंदिर के कपाट कार्तिक प्रविष्टे 15 तदानुसार 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे पूजा अर्चना की जाती है। इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर के कपाट लगभग साढ़े पांच महीने बन्द रहते हैं। 14 अप्रैल बैसाख मास की संक्रांति वाले दिन पुन: श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक स्वामी प्रबंधन समिति ने समस्त श्रद्दालुओं से आग्रह किया है कि कपाट बंद होने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए ना आएं। मंदिर के पुजारी पंडित मचलू राम शर्मा ने बताया कि हर साल मंदिर के कपाट करीब साढ़े पांच माह तक बंद रहते है। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में मंदिर के कपाट खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed