फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The craft of Chamba shawls is flourishing in the hands of the women of Holi.

Chamba News: होली की महिलाओं के हाथों में संवर रहा चंबा शॉल का हुनर

Fri, 02 Oct 2026 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Oct 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
The craft of Chamba shawls is flourishing in the hands of the women of Holi.
एक साल के प्रशिक्षण केंद्र में 10 महिलाएं सीख रहीं हैंडलूम बुनाई, हर प्रशिक्षु को 2400 रुपये मासिक स्टाइपेंड और टूल किट
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद घर से शुरू कर सकेंगी काम, कला को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ स्वरोजगार से जोड़ने की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा की पारंपरिक पहचान और हस्तकला की विरासत से जुड़ी चंबा शॉल की बुनाई अब होली की महिलाओं के हाथों में नई पहचान पा रही है।
पारंपरिक हैंडलूम कला को सहेजने और स्थानीय महिलाओं को रोजगार के लिए हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन चंबा की ओर से होली पंचायत में प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है। केंद्र में वर्तमान में 10 महिलाएं चंबा शॉल की हैंडलूम बुनाई का प्रशिक्षण ले रही हैं।
प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष निर्धारित की गई है। इस दौरान महिलाओं को हैंडलूम पर चंबा शॉल तैयार करने की पूरी प्रक्रिया और बुनाई की बारीकियां व्यावहारिक रूप से सिखाई जाएंगी। प्रशिक्षण के साथ प्रत्येक प्रशिक्षु को 2400 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को आवश्यक टूल किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे अपने स्तर पर इस हुनर को आगे बढ़ा सकें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं को प्रशिक्षण देने वाले इंस्ट्रक्टर को 7500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाएं घर से भी चंबा शॉल की बुनाई का काम शुरू कर इसे स्वरोजगार का जरिया बना सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन चंबा के प्रभारी शीतल कुमार ने बताया कि चंबा शॉल केवल हस्तकला नहीं, बल्कि जिले की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी पारंपरिक कला है। होली में शुरू किया गया प्रशिक्षण केंद्र इस हुनर को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के साथ महिलाओं को आगे काम करने के लिए जरूरी साधन भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed