फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The cowshed in Sagoti village and the retaining wall in Durgapur collapsed

Chamba News: सगोटी गांव में गोशाला और दुर्गापुर में रिटेनिंग वॉल गिरी

Sun, 31 Aug 2025 04:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 31 Aug 2025 04:35 AM IST
विज्ञापन
The cowshed in Sagoti village and the retaining wall in Durgapur collapsed
पंचायत अंद्राल के दुर्गापुर (बगोलू) में कमलेश कुमार का  मकान। संवाद
तेलका (चंबा)। विकास खंड सलूणी के तेलका परिक्षेत्र में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों को नुकसान पहुंचा है और कई गोशालाएं ध्वस्त हो गई हैं। अंद्राल सेरी पंचायत के गांव दुर्गापुर (बगोलू) निवासी कमलेश शर्मा पुत्र विद्या सागर शर्मा के मकान के पास भूस्खलन होने से रिटेनिंग वॉल गिर गई है।
विज्ञापन

मकान पर सीधा खतरा मंडराने से परिवार दहशत में है। पीड़ित ने प्रशासन से निरीक्षण और राहत कार्य की मांग की है। सगोटी गांव में मालती देवी पत्नी चतर सिंह की गोशाला भारी वर्षा से पूरी तरह ध्वस्त हो गई। हालांकि कोई पशु हताहत नहीं हुआ, लेकिन पशुधन के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से प्रभावित स्थलों का तुरंत सर्वेक्षण कर उचित मुआवजा और पुनर्निर्माण सहायता देने की मांग की है। साथ ही भू-संवेदनशील क्षेत्रों में स्थायी सुरक्षा उपाय करने की अपील की गई है, ताकि भविष्य में जान-माल का नुकसान रोका जा सके।

पंचायत अंद्राल के दुर्गापुर (बगोलू) में कमलेश कुमार का  मकान। संवाद

पंचायत अंद्राल के दुर्गापुर (बगोलू) में कमलेश कुमार का  मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed