फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The contractor will have to be uprooted and rebuilt.

Chamba News: ठेकेदार को उखाड़कर दोबारा बनाना होगा सड़क का डंगा

Fri, 05 Jan 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 Jan 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
The contractor will have to be uprooted and rebuilt.
चंबा में चुराह की मंगली पंचायत के ग्रावान  गांव में कंक्रीट के डंगे से उखड़ी पड़ी बजरी।संवाद
चुराह (चंबा)। उपमंडल के तरेला-बौंदेड़ी-मंगली मार्ग पर ग्रंवाण गांव के समीप सड़क किनारे लगाया जा रहा डंगा उखाड़ा जाएगा।
विज्ञापन

उखाड़ने के बाद ठेकेदार को दोबारा इसका निर्माण करवाना होगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों का पालन न करने पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के बाद ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है। लोक निर्माण विभाग की इस कार्रवाई के बाद विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता को दरकिनार करने वाले ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।
चुराह उपमंडल के तहत तरेला-बौदेड़ी-मंगली मार्ग पर ग्रंवाण गांव के पास लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को सड़क के किनारे डंगा लगाने का कार्य आवंटित किया है। साढ़े तीन लाख से लगने वाले डंगे के काम में नियमों को दरकिनार किया गया है। इसमें कम सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है। ग्रामीणों की मानें तो कई बार संबंधित ठेकेदार को कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को लेकर भी चेताया गया, लेकिन उसने नहीं सुनी। इसके बाद इसकी शिकायत ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी से की। ग्रामीणों की शिकायत के बाद अब लोक निर्माण विभाग के अधिशासी ने उक्त डंगे को उखाड़कर दोबारा डंगा लगाने के निर्देश ठेकेदार को दिए हैं।
विज्ञापन

प्रेम लाल, पूर्ण चंद, हरीश, खेमराज, अमृतपाल, जसा राम, बंसी लाल, शाम लाल, संजय कुमार, परस राम, महेश, जन्म सिंह, हेमराज, चेतूराम और सुरेंद्र ने कहा कि संबंधित ठेकेदार ने गुणवत्ता को दरकिनार कर डंगे का कार्य करवाया है। कार्य समाप्त होने से पहले ही डंगा गिरने लग पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजकर ठेकेदार को नए सिरे से डंगा लगाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों की पालना न करने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed