{"_id":"6170219ae2cfc00c9a04879d","slug":"the-consumers-of-churah-do-not-get-full-ration-chamba-news-sml3878003103","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुराह के उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाई दालें व चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुराह के उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाई दालें व चावल
विज्ञापन
The consumers of Churah do not get full ration
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। उपमंडल चुराह की उचित मूल्य की दुकानों पर उपभोक्ताओं को दालें और चावल नहीं मिल पाए हैं। नतीजतन, अब ग्रामीणों को बाजार से महंगे दामों पर ही दालें और चावल खरीदने पड़ रहे हैं। इससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित विभाग से वितरण प्रणाली पर नजर रखने सहित राशन कार्ड धारकों को निर्धारित सामान समय पर मुहैया करवाने की मांग की है।
गौरतलब है कि उचित मूल्य की दुकानों में हर माह कोई न कोई सामान उपभोक्ताओं को कम मिल रहा है। सितंबर में लोगों को चीनी नहीं मिली, जबकि अगस्त में सरसों का तेल नहीं मिला था। अक्तूबर में माश और मलका-मसर की दालें और बीपीएल कोटे का चावल नहीं मिल पाया है।
चुराह की करीब 70 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को सरकार सस्ता राशन उपलब्ध करवाती है। खाद्य सुरक्षा कानून लागू होने के बावजूद उपभोक्ताओं को पूरा राशन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में राशन कार्डधारक स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकी देवी, प्रेम देई, देवकी देवी, हेमलता, ब्रह्मी, पिंकी और हरदेई का कहना है अक्तूबर माह आधा बीत चुका है, लेकिन अब तक बीपीएल कोटे के चावल और दालें नहीं मिल पाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हर माह उचित मूल्य की दुकानों से कोई न कोई वस्तु गायब हो जाती है।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विजय हमलाल ने कहा कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है। राशन कार्ड धारकों को जल्द राशन मुहैया करवाया जाएगा।