{"_id":"614372fd8ebc3ebd8a1f23d8","slug":"the-construction-work-of-kalyan-bhavan-did-not-proceed-ahead-of-the-riots-chamba-news-sml384093533","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंगे से आगे नहीं बढ़ा कल्याण भवन का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंगे से आगे नहीं बढ़ा कल्याण भवन का निर्माण कार्य
विज्ञापन
कल्याण भवन मैहला की शिलान्यास पट्टिका।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। सात वर्ष पहले मैहला में तहसील कल्याण भवन का शिलान्यास होने के बाद अब तक भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके चलते स्थानीय लोगों में रोष है। कल्याण भवन के निर्माण को लेकर विभाग के पास अस्सी लाख का बजट भी स्वीकृत है लेकिन, आज दिन तक इस बजट को भवन निर्माण पर खर्च नहीं किया गया।
शिलान्यास के बाद भवन निर्माण के नाम पर सिर्फ एक डंगा लगाया गया है। उसके बाद निर्माण कार्य ठप पड़ा है। वर्ष 2014 में तत्कालीन सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल और वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने भवन का शिलान्यास किया था। शिलान्यास करने के बाद लोगों को आश्वासन दिया गया था कि चंद माह में भवन बनकर तैयार हो जाएगा लेकिन, शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य कुछ दिन तक ही चला। डंगा बनाने के बाद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया।
मैहला में कई वर्षों से तहसील कल्याण कार्यालय निजी भवन में चल रहा है। यहां लोगों के साथ स्टाफ को भी परेशानी उठानी पड़ रही है क्योंकि निजी भवन के कमरों में कल्याण भवन चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
मैहला पंचायत के पूर्व प्रधान उमेश कुमार और ग्रामीणों प्रदीप कुमार, उत्तम चंद, पंकज शर्मा और पूर्ण चंद ने बताया कि मैहला में सात साल पहले सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए तहसील कल्याण भवन का शिलान्यास किया था।
जिला कल्याण अधिकारी चंबा नरेंद्र सिंह जरयाल ने कहा कि मैहला में 2014 में शिलान्यास किए गए तहसील कल्याण भवन के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। कहा कि 2016 में करियां में जो भवन बनाया गया है, वह सुचारु रूप से चला हुआ है।