फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The condition of the cremation ground in Karian is bad

Chamba News: करियां पंचायत में श्मशानघाट का रास्ता खस्ताहाल

Sun, 24 Sep 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 Sep 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
The condition of the cremation ground in Karian is bad
तन्होटू से दरकेटी शमशान घाट रास्ते के दोनों तरफ लगी कंटीली झाड़ियां। स्त्रोत संवाद
चंबा। श्मशान घाट के खराब रास्ते के कारण व्यक्ति की अंतिम यात्रा भी सुखदायी नहीं हो रही है। यहां बात हो रही है जिला मुख्यालय के साथ लगती निर्मल पंचायत करियां की। तन्होटू, सेरी, रूणेगा और उल्याणु गांवों के श्मशान घाट के लिए जाने वाले रास्ते पर शव यात्रा लेकर जाना किसी खतरे से खाली नहीं है। तन्होटू से दरकेटी तक रास्ते में पत्थरों की भरमार है और दोनों तरफ कंटीली झाड़ियां हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों में अश्वनी कुमार, टेक चंद, धीरज कुमार, विजय, तिलक और योगराज ने बताया कि करियां पंचायत के तन्होटू, सेरी, रूणेगा और उल्याणु गांव के लोग करियां स्थित श्मशान घाट तक शव यात्रा को पहुंचाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। इन गांव से श्मशान घाट की दूरी लगभग तीन किलोमीटर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तन्होटू से दरकेटी तक दो किमी रास्ता ऐसा है कि शव लेकर चलना काफी मुश्किल होता है। शव यात्रा लेकर जाते समय चार से पांच लोग कंटीली झाड़ियों को काटते और रास्ते में पड़े पत्थरों को हटाते हुए जाते हैं, ताकि यात्रा के दौरान कोई हादसा न हो जाए। उन्होंने प्रशासन और पंचायत से मांग की है कि श्मशान घाट रास्ते की हालत को सुधारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, करियां पंचायत प्रधान दीपक राणा ने बताया कि श्मशान घाट के रास्ते को पक्का करने के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव डाल दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने सदर विधायक से भी रास्ते को बनाने के लिए विधायक निधि से बजट जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed