फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The car fell from the road and fell into the field, the driver died

Chamba News: सड़क से गिरकर खेत में गिरी कार, चालक की मौत

Tue, 04 Jul 2023 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
The car fell from the road and fell into the field, the driver died
कल्हेल-बंजली-चरोटी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
तीसा (चंबा)। कल्हेल-बंजली-चरोड़ी मार्ग पर कार दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शब्बीर पुत्र अहमदुल्ला गांव टिपनागी पंचायत भावला के रूप में हुई है। सड़क हादसा सुबह 9:00 के करीब बताया जा रहा है जब शब्बीर चरोड़ी के समीप कार को मोड़ रहा था। अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरते हुए खेतों में जा गिरी। ग्रामीणों ने चालक को घायलावस्था में उठाकर पीएचसी कल्हेल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया। यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह शब्बीर अपने चाचा की गाड़ी को सड़क से हटाकर एक तरफ खड़ी करने जा रहा था। कार को पीछे करते हुए गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। वाहन को गिरता देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को कार से बाहर निकाला। शब्बीर की मौत की खबर के बाद भावला पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई हैं। कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन हादसे में घायल चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed