{"_id":"641de038f439d2a5d60d8184","slug":"the-bus-on-the-chamba-delhi-route-gasped-chamba-news-c-19-1-98752-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-दिल्ली रूट की बस बीच राह हांफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-दिल्ली रूट की बस बीच राह हांफी
Fri, 24 Mar 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें आए दिन अलग-अलग जगह बीच राह ही हांफ रही हैं। इसके चलते बस में सवार यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। इसके चलते अब लोग एचआरटीसी की बसों में सफर करने से कतराने लगे हैं।
चंबा से चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर बीते वीरवार सायं 3 बजे 17 सवारियां लेकर निकली एचआरटीसी की बस चंबा-पठानकोट हाईवे पर बनीखेत बस अड्डे में पहुंचने से कुछ मीटर पहले ही हांफ गई। चालक ने बस में तकनीकी खराबी आने का अंदेशा लगाते हुए बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। काफी देर तक बस को स्टार्ट करने के बाद भी बस स्टार्ट न हुई तो आखिरकार सवारियों को चंबा से आने वाली दूसरी बस से बनीखेत तक रवाना किया गया। इसके बाद दूसरी बस के जरिए उन्हें उनके गंतव्यों तक भेजा गया। चालक ने बताया कि बस की तेल की टंकी में पानी चले जाने से बस स्टार्ट नहीं हो पाई।
सवारियों ओम कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार, हरिया राम, प्रकाश चंद, दिलीप कुमार, आरती देवी, कौशल्या देवी, हरीश कुमार आदि ने बताया कि एचआरटीसी प्रबंधन को लंबे रूटों पर खटारा बसों को नहीं भेजनी चाहिए। खटारा बसों में सफर करने से सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बनीखेत बस अड्डे में तैनात अधिकारी इंस्पेक्टर रमेश शर्मा ने बताया कि चंबा-दिल्ली रूट की बस में तकनीकी खराबी आने से ये नौबत पेश आई है। सवारियों को अन्य बस के जरिये उनके गंतव्यों तक भेजा गया है।