{"_id":"668554333211b53f9d096319","slug":"the-bus-carrying-35-passengers-broke-down-in-the-middle-of-the-road-chamba-news-c-88-1-ssml1004-128367-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 35 सवारियां लेकर जा रही बस बीच राह हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 35 सवारियां लेकर जा रही बस बीच राह हुई खराब
विज्ञापन
चंबा के पांगी में खराब खड़ी किलाड़-सुराल रूट की परिवहन निगम की बस।
पांगी (चंबा)। किलाड़ मुख्यालय से सुराल रूट पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस उरू ढांक के समीप बीच रास्ते में ही खराब हो गई। बस के बीच राह खराब होने से 35 सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस के स्टार्ट न होने पर निगम के चालक-परिचालक ने तुरंत किलाड़ मुख्यालय फोन कर बस खराब होने की सूचना दी। आखिरकार, सवारियों की परेशानियों को देखते हुए किलाड़ मुख्यालय से दूसरी बस को रूट पर भेजा गया। जबकि, खराब बस की मरम्मत करवाने के लिए मेकेनिक को किलाड़ मुख्यालय से भेजा गया है। बस ठीक होने पर उसे वापस किलाड़ मुख्यालय लाया जाएगा।
सवारियों वीरेंद्र सिंह, दलीप कुमार, नरेश कुमार, योगराज, प्रकाश चंद, अशोक कुमार ने बताया कि पांगी घाटी की सरपीली सड़कों पर खटारा बसों को ही दौड़ाया जा रहा है। ऐसे में खटारा बसें रूटों पर पहुंचने से पहले ही बीच राह खड़ी हो जा रही हैं। इसका खामियाजा सवारियों को ही भुगतना पड़ रहा है। बताया कि बुधवार को सायं 5:15 बजे बस अड्डे किलाड़ से बस अपने निर्धारित रूट पर 35 सवारियों को लेकर रवाना हुई। उरू पहुंचने पर बस बीच राह खराब हो गई। इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि बसों की समय पर मरम्मत न होने से रूटों पर भेजी जाने वाली बसें दुर्घटना का कारण भी बन सकती हैं।
एचआरटीसी के पांगी प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि जैसे ही प्रबंधक को इसके बारे में सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत अतिरिक्त बस सवारियों की सुविधा के लिए मौके पर भेज दी है। साथ ही मेकेनिक को भी मुख्यालय किलाड़ से बस की मरम्मत करने के लिए भेज दिया गया है।