फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The bus broke down a week ago and is gathering dust on the roadside.

Chamba News: एक सप्ताह पहले खराब हुई बस सड़क किनारे फांक रही धूल

Wed, 24 Apr 2024 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
The bus broke down a week ago and is gathering dust on the roadside.
सिहुंता (चंबा)। एक तरफ जहां एचआरटीसी बेहतर बस सेवा के दावे करता है तो वहीं, खराब हुई बसों की सुध नहीं ली जा रही है। ऐसा ही मामला सिहुंता क्षेत्र में सामने आया है। एक सप्ताह पहले द्रम्मण से पठानकोट रूट पर दौड़ी बस डैंठा में खराब हो गई लेकिन अभी तक इस बस को दुरुस्त नहीं किया गया है। हालांकि, इसके लिए एक बार मेकेनिक आए लेकिन बस दुरुस्त नहीं हो पाई। अब यह बस सड़क किनारे धूल फांक रही है। एक सप्ताह का समय बस को डैंठा में खड़े हुए बीत गया है लेकिन इस बस को दुरुस्त करने के लिए सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। सुरेश कुमार, श्रवण सिंह, वीरभान सिंह, सुभाष चंद, कुलदीप कुमार, बिक्रम सिंह आदि का कहना है कि बस में तकनीकी खराबी आई थी। ऐसे में बस आगे नहीं दौड़ पाई। उन्होंने बताया कि इस बस के खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने निगम के अधिकारियों से मांग की है कि बस को जल्द दुरुस्त किया जाए। आरएम शुगल सिंह का कहना है कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द बस को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed