{"_id":"6a21ad19646c2ed27808bf8f","slug":"the-body-of-a-father-of-three-was-found-hanging-from-a-tree-chamba-news-c-88-1-ssml1006-185615-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पेड़ से झूलता मिला तीन बच्चों के पिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पेड़ से झूलता मिला तीन बच्चों के पिता का शव
Thu, 04 Jun 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
रात को परिजनों के साथ खाना खाकर बच्चों के साथ सोए थे घाटी गांव के सुरेंद्र
कुछ साल पहले विवाद के चलते मायके में रहती हैं पत्नी
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। तीन बच्चों के पिता घर के साथ लगे पेड़ पर फंदे से झूलते मिले हैं। सुरेंद्र 40 पुत्र दीवान चंद निवासी गांव घाटी डाकघर ब्रेही बुधवार रात को खाना खाने के बाद अपने बच्चों के साथ सोए थे।
वीरवार सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो उनका शव पेड़ पर झूलता दिखाई दिया। इससे उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। सबसे पहले शव को उनके भाई ने देखा। उन्होंने परिजनों को आवाज देकर बाहर बुलाया। इससे पहले कि परिजन कुछ कर पाते, उसकी सांसें थम चुकी थीं। बच्चों और अन्य परिजनों की चीख पुकार से पूरा गांव गूंज उठा। कुछ ही देर में गांव के अन्य लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी गांव पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों को सौंपा गया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में अभी तक खुदकुशी करने का कोई विशेष कारण सामने नहीं आया है। सुरेंद्र और उनकी पत्नी के बीच में कुछ वर्ष पहले विवाद हुआ था। इसके चलते पत्नी मायके में रह रही थी। सुरेंद्र तीन बच्चों और अन्य परिजनों के साथ अपने घर में रहते थे। बुधवार रात को भी सभी सदस्यों ने मिलकर खाना खाया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पेड़ से फंदे पर एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
--