फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The board started laying for the assembly elections

विधानसभा चुनाव को लेकर बिछने लगी बिसात

Tue, 14 Jun 2022 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
The board started laying for the assembly elections
चंबा में बैठक के दौरान मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में अब जिले के हर विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी, डलहौजी, चंबा, भटियात और चुराह में बूथों के हिसाब से बूथ स्तर पर मंडल कमेटियों का गठन किया जाएगा। इस दौरान मंडल कमेटी अध्यक्ष चुने जाएंगे। मंडल कमेटी अध्यक्ष के तहत 20 से 25 बूथ रहेंगे जिससे चुनाव के दौरान इन बूथों से कांग्रेस को लीड मिल सके। बूथ स्तर पर बनने वाले अध्यक्षों की जिम्मेदारी रहेगी कि वे गांव-गांव में कांग्रेस कार्यकाल में करवाए गए विकासात्मक कार्यों और भाजपा की दमनकारी नीतियों से लोगों को रूबरू करवाएं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान एआईसीसी सचिव तरुण कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से पिछले दिनों राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में लिए गए निर्णयों के बारे में चर्चा की गई। वहीं कांग्रेस पार्टी में युवाओं को प्रतिनिधित्व देने के बारे में भी वचनबद्धता दोहराई गई। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी हित में काम करने के प्रति संदेश दिया गया। बैठक में डलहौजी की विधायक आशा कुमारी, ठाकुर सिंह भरमौरी, कुलदीप सिंह पठानिया, नीरज नैयर, करतार सिंह ठाकुर, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed