{"_id":"5f68d7e48ebc3e7496481ee8","slug":"tgt-counseling-schdeule-chamba-released-chamba-news-sml34584741","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में टीजीटी अध्यापकों की नियुक्ति के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में टीजीटी अध्यापकों की नियुक्ति के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में बैचवाइज अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले टीजीटी अध्यापकों के पदों को लेकर काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने इस संदर्भ में सोमवार को आदेश जारी कर दिए हैं।
निर्देशों के मुताबिक विभाग ने स्पष्ट किया है कि टीजीटी आर्ट्स, नॉन मेडिकल और मेडिकल के पदों को अध्यापक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में से अनुबंध आधार पर भरने के बारे में साक्षात्कार लिए जा रहे हैं।
इसके तहत टीजीटी आर्ट्स के लिए काउंसलिंग तिथि 25 और 26 सितंबर, टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए 28 सितंबर और टीजीटी मेडिकल के लिए 29 सितंबर तिथि निर्धारित की गई है। शिक्षा विभाग ने बताया कि काउंसलिंग के लिए समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विभाग की ओर से इन पदों के लिए जिले के सभी रोजगार कार्यालयों से पात्र अभ्यर्थियों के नाम मांगे थे। इसके आधार पर यह काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। विभाग की ओर से पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भी जारी कर दिए गए हैं।
जिला उपशिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टीजीटी भर्ती के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भी जारी कर दिए गए हैं।