फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tests did not start even after 11 days in Medical College

चम्बा: मेडिकल कॉलेज में 11 दिन बाद भी शुरू नहीं हुए टेस्ट

Wed, 15 Feb 2023 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Tests did not start even after 11 days in Medical College
सरकारी प्रयोगशाला में पसरा सन्नाटा, निजी लैबों में उमड़ रही मरीजों की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। 11 दिन बीत जाने के बाद भी पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा की प्रयोगशाला में मरीजों के टेस्ट शुरू नहीं हो पाए हैं। मरीजों को निजी लैबों में जाकर पैसे खर्च करके अपने टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। सरकारी लैब दिन भर खाली पड़ी रहती है जबकि क्रस्ना लैब और अन्य निजी लैबों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। जहां निजी लैबों के तकनीशियन उपचाराधीन मरीजों के सैंपल लेने के लिए वार्ड में सैंपल ट्यूब लेकर पहुंच रहे हैं तो वहीं सरकारी प्रयोगशाला में सैंपलिंग ट्यूबें ही खत्म हो चुकी हैं। इसकी वजह से मरीजों के सरकारी प्रयोगशाला में टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। प्रयोगशाला में मरीजों के 200 से 300 प्रकार के विभिन्न टेस्ट किए जाते हैं लेकिन पिछले 11 दिन से मरीजों के टेस्ट बंद पड़े हुए हैं जो मरीज जुगाड़ करके सैंपल ट्यूब ले आता है, उसका प्रयोगशाला में टेस्ट कर दिया जाता है जबकि अन्य मरीजों को प्रयोगशाला से बैरंग लौटा दिया जाता है। बाजार में निजी दवाई की दुकानों में भी मरीजों को ये सैंपल ट्यूबें नहीं मिल रही हैं। इससे भी मरीज परेशान हैं।

सरकारी लैब में मरीजों के टेस्ट नहीं होना सरकार और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। सरकार का कोई नुमाइंदा मरीजों की समस्या का समाधान करने को अस्पताल नहीं पहुंच रहा है। -सुती देवी निवासी मंगला।
विज्ञापन

जो टेस्ट सरकारी प्रयोगशाला में मुफ्त किए जाने थे उनको करवाने के लिए मरीजों को निजी लैबों में पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इससे गरीब तबके के मरीज काफी परेशान हैं। -हीलो देवी, निवासी बकाणी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने मरीजों की सुविधा के लिए टेस्ट मुफ्त में करने की व्यवस्था तो कर दी है लेकिन प्रयोगशाला में सामान खत्म होने के बाद उसे उपलब्ध करवाने की व्यवस्था सरकार की तरफ से नहीं की जा रही है। -नरोत्तम कुमार निवासी चुराह।
मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हरेक मरीज को अपना टेस्ट करवाना पड़ता है। मौजूदा समय में उनके टेस्ट निजी लैबों के भरोसे पर हो गए हैं। इसके समाधान को लेकर प्रशासन को उचित कदम उठाने चाहिए। सुमना देवी निवासी धरवाला।

मरीजों की समस्या का समाधान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रयोगशाला में खत्म सामान को जल्द उपलब्ध करवाया जाएगा। डॉ. पंकज गुप्ता, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed