फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Testing facilities have not been started in the medical college lab.

Chamba News: मेडिकल कॉलेज की लैब में शुरू नहीं हुई टेस्ट की सुविधा

Mon, 29 Sep 2025 05:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 05:50 AM IST
विज्ञापन
Testing facilities have not been started in the medical college lab.
एक सप्ताह बीतने के बाद भी नहीं मिली राहत, मरीजों को निजी लैबों में करवाने पड़ रहे टेस्ट
विज्ञापन

मशीनें खराब होने के कारण बंद है सरकारी लैब में टेस्ट की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेडिकल कॉलेज की लैब में एक सप्ताह बीतने के बाद भी टेस्ट की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। सरकारी लैब में खराब पड़ी मशीनें अभी तक ठीक नहीं हो पाई हैं। इसके चलते मरीज अपने टेस्ट करवाने के लिए निजी लैबों में अधिक पैसे खर्च करने को मजबूर हैं। जबकि, सरकारी में मरीजों के टेस्ट मुफ्त करने का प्रावधान है।
डॉक्टर के परामर्श पर जब मरीज सरकारी लैब में टेस्ट करवाने के लिए जाते हैं तो वहां पर उन्हें मशीनें खराब होने का हवाला देकर बैरंग लौटा दिया जाता है। इसके बाद मरीजों के पास निजी लैबों में जाने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं रहता। क्रस्ना लैब में भले ही सरकार ने कम दरों पर टेस्ट करने की व्यवस्था कर रखी है लेकिन वहां टेस्ट की रिपोर्ट समय पर न मिलने से मरीज परेशान रहते हैं। ऐसे में जल्दी इलाज करवाने के चक्कर में मरीज निजी लैबों में जाकर ही अपने टेस्ट करवाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


तीमारदारों में विनोद कुमार, किशोर, रणवीर सिंह, नेक सिंह ठाकुर, अयूब, चैन लाल, महिंद्र सिंह और संजय शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज जिले का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान है। यहां पर मरीजों के टेस्ट की मशीनें इतने लंबे समय तक खराब नहीं रहनी चाहिए। सरकार और प्रशासन को यहां अतिरिक्त मशीनों की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि खराब मशीनों को जल्द ठीक करवाकर मरीजों को राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मेडिकल कॉलेज की लैब में खराब मशीनों को ठीक करने के लिए एक्सपर्ट जुटे हैं। जल्द ही यहां पर टेस्ट की सुविधा शुरू हो जाएगी। -मानिक सहगल, प्रवक्ता मेडिकल कॉलेज चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed