फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Test stopped for 22 days of patients in medical college

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों के 22 दिन से टेस्ट बंद

Sat, 25 Feb 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Feb 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Test stopped for 22 days of patients in medical college
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में 22 दिन से बंद टेस्टों को शुरू करने के लिए 100 परखनली (टेस्ट ट्यूब) देकर प्रबंधन ने अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली। सरकारी प्रयोगशाला में जहां रोजाना मरीजों के टेस्ट के लिए 200 परखनलियों का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं प्रबंधन ने 100 परखनलियों का जुगाड़ करके लीपापोती की है। जो टेस्ट ट्यूब प्रबंधन की तरफ से प्रयोगशाला में उपलब्ध करवाई गईं वे एक दिन में ही समाप्त हो गईं। मरीजों को अभी भी सरकारी प्रयोगशाला में टेस्ट करवाने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। हैरानी इस बात की है कि सरकार और प्रशासन मरीजों को पेश आ रही समस्या के समाधान को लेकर कोई कारगर कदम नहीं उठा रहे हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सस्ते दर पर टेस्ट करने के लिए क्रस्ना लैब को स्थापित किया गया है लेकिन वहां पर मरीजों को टेस्ट की रिपोर्ट एक दिन के बाद मिल रही है।
विज्ञापन

तीमारदारों रवि कुमार, चैन लाल, चमन सिंह, कमल कुमार, किशोर और जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में मरीजों के टेस्ट बंद पड़े हुए हैं लेकिन इन टेस्टों को शुरू करवाने में कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सरकारी प्रयोगशाला में परखनली उपलब्ध करवाने के लिए जल्द व्यवस्था करवाई जाए। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रयोगशाला में थोड़ी मात्रा में परखनली उपलब्ध करवा दी गई थीं। मरीजों की जरूरत के अनुसार शीघ्र परखनली (टेस्ट ट्यूब) उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed