फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Terror of stray dogs in Dalhousie, attack on passerby

Chamba News: डलहौजी में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीर पर हमला

Tue, 02 Sep 2025 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 02 Sep 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Terror of stray dogs in Dalhousie, attack on passerby
डलहौजी। नगर परिषद डलहौजी क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार देर शाम गांधी चौक पर दुकान बंद कर घर लौट रहे समीर नामक व्यक्ति पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक पीछे से हमला कर दिया। कुत्ते ने समीर की टांग में गहरे दांत गड़ा दिए, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से समीर को नागरिक अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार आवारा कुत्ते राहगीरों पर हमला कर चुके हैं। आए दिन हो रही इन घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों व शहरवासियों ने नगर परिषद और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर काबू पाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई तेज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed