{"_id":"640cb4c1debd239509022af4","slug":"terror-of-stray-animals-in-sihunta-chamba-news-c-19-1-85492-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सिहुंता में लावारिस पशुओं का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सिहुंता में लावारिस पशुओं का आतंक
Sat, 11 Mar 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत सिहुंता में लावारिस पशुओं से ग्रामीण परेशान हैं। पशु खेतों में जाकर फसल को नष्ट कर रहे हैं। ग्रामीणों करनैल सिंह, करतार सिंह, अशोक कुमार, बाबू राम, संजीव कुमार और विकास कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों ने अपने मवेशियों के टैग निकालकर उन्हें लावारिस छोड़ दिया है। ये पशु रात को खेतों में जाकर फसल को नष्ट कर रहे हैं तो वहीं दिन के समय सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। इससे जहां स्थानीय लोग परेशान हैं तो वहीं वाहन चालकों को भी खतरा रहता है।
लोगों का कहना है कि वे पसीना बहाकर खेतों में फसल उगाते हैं लेकिन फसल को तैयार होने से पहले ही लावारिस पशु उसे नष्ट कर देते हैं। उन्हें लावारिस पशुओं से फसल को बचाने के लिए रात में खेतों में रखवाली करनी पड़ रही है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ने की मांग की है। ग्राम पंचायत सिहुंता के प्रधान अनिल शर्मा ने बताया कि लावारिस पशुओं को रखने के लिए गोसदन का कार्य चल रहा है। कार्य पूर्ण होते ही इन पशुओं को वहां पर रखा जाएगा।