फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Terror of bears in Kakaila, villagers in fear

काकैला में भालुओं का आतंक, खौफ में ग्रामीण

Fri, 03 Sep 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Terror of bears in Kakaila, villagers in fear
Terror of bears in Kakaila, villagers in fear
खज्जियार (चंबा)। विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत कोहलड़ी के गांव काकैला में लोग भालुओं के आतंक से खौफजदा हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वीरवार आधी रात को भालुओं ने मक्की की फसल को बरबाद करके रख दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बारे में वे वन विभाग को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक भालुओं को भगाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन

किसान सुरेंद्र कुमार, जगदीश चंद, कृष्ण चंद, कुंती देवी, सुभाष कुमार, तिलक राज आदि का कहना है कि देर रात भालुओं ने मक्की की फसल को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में काफी समय से भालुओं का आतंक है। किसानों ने बताया कि मक्की की फसल बरबाद होने से उन्हें खासा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
ग्राम पंचायत कोहलड़ी के प्रधान चमनलाल का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि जल्द भालुओं को खदेड़ने के लिए संबंधित विभाग से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed