फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ten sheep and goats killed by bear, six missing

भालू ने मार डालीं दस भेड़-बकरियां, छह लापता

Wed, 13 Oct 2021 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Ten sheep and goats killed by bear, six missing
Ten sheep and goats killed by bear, six missing
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पूलन पंचायत के सिरड़ी गांव में जंगली भालू ने भेड़ पालक की दस भेड़-बकरियों को मार डाला। जबकि, आधा दर्जन भेड़-बकरियां लापता हैं, जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। भेड़ पालक वीर सिंह पुत्र चतर सिंह निवासी गांव पूलन मंगलवार शाम को अपनी भेड़-बकरियों को लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

रात होने पर वह गरमुही नामक स्थान पर खेत में भेड़-बकरियों के साथ रुक गया। देर रात को अचानक भेड़ बकरियों में भगदड़ मच गई, जिससे उसकी नींद खुल गई। जब उसने खेत में जाकर देखा तो वहां पर दस भेड़-बकरियों के अवशेष पड़े थे। जबकि, आधा दर्जन भेड़-बकरियां लापता थीं। भेड़ पालक ने घटना की सूचना पंचायत प्रधान और संबंधित वन रक्षक को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बुधवार को सुबह पंचायत प्रधान अनीता कपूर और वन रक्षक संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। वनरक्षक ने नुकसान की रिपोर्ट बना ली है। साथ ही पंचायत प्रधान ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित भेड़ पालक को जल्द उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed