फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Temporary electricity connection of 125 consumers will be cut

125 उपभोक्ताओं के कटेंगे अस्थायी बिजली कनेक्शन

Fri, 22 Oct 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Temporary electricity connection of 125 consumers will be cut
Temporary electricity connection of 125 consumers will be cut
चंबा। विद्युत उपमंडल-2 के दायरे में आने वाले 125 विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटे जाएंगे। बिजली बिलों की अदायगी समय पर न होने से बोर्ड प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। बोर्ड की ओर से लापरवाह उपभोक्ताओं को कनेक्शन काटने संबंधी नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नोटिसों की भनक लगते ही लापरवाह उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल-2 के अधीन आते खज्जियार अनुभाग के 61 उपभोक्ताओं से बोर्ड ने 16,4091 रुपये और अनुभाग चनेड़ के 64 उपभोक्ताओं से 143708 रुपये बिलों के रूप में वसूलने हैं। बोर्ड ने कई बार लापरवाह उपभोक्ताओं को समय पर बिलों की अदायगी करने के बारे में चेताया लेकिन, हर मर्तबा उन्होंने बोर्ड की चेतावनी को हल्के में लिया। इसके चलते अब बोर्ड प्रबंधन ने उन पर नकेल कसते हुए बिजली के अस्थायी कनेक्शन काटने संबंधी नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने कहा कि दोनों अनुभाग के कनिष्ठ अभियंताओं को लापरवाह उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के निर्देश जारी किए गए हैं। कहा कि जिन्होंने बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है, वे कनेक्शन कटने से पूर्व अपना बिल जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed