फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Telka fair 9 and 10 september

Chamba News: तेलका में 9 और 10 को होगा छिंज मेला

Tue, 02 Sep 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 02 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Telka fair 9 and 10 september
तेलका (चंबा)। तेलका मैदान में दो दिवसीय छिंज मेला 9 से 10 सितंबर 2025 तक बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। सोमवार को मेला कमेटी की बैठक अध्यक्ष देश राज बसंत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मेले का मुख्य आकर्षण कुश्ती प्रतियोगिता रहेगी। कुश्ती प्रतियोगिता की जिम्मेदारी अध्यक्ष पवन राणा और सह-प्रभारी बबलू को सौंपी गई है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस वर्ष वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं होगा। इसका कारण यह है कि तेलका स्कूल भवन निर्माण कार्य चल रहा है, जिसका मलबा कोर्ट पर पड़ा हु़आ है। इस वजह से वॉलीबाल खेलने योग्य मैदान उपलब्ध नहीं हो पाया। हालांकि कबड्डी प्रतियोगिता पूर्व की भांति आयोजित की जाएगी। इसमें विजेता टीम को 18 हजार और उपविजेता को 14 हजार रुपये नकद प्रदान किया जाएगा। कबड्डी प्रतियोगिता की एंट्री फीस एक हजार रुपये प्रति टीम तय की गई है। खेल प्रतियोगिताओं का दायित्व राज कुमार शर्मा को सौंपा गया है। सभी टीमों को नौ सितंबर को अपनी एंट्री के लिए मैदान में पहुंचना होगा। इसके अलावा दंगल मेले में सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा। 9 सितंबर को पहली सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, जबकि 10 सितंबर को हिमाचल के लोक गायक इशांत भारद्वाज अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने समस्त लोगों से आह्वान किया है कि दो दिवसीय दंगल मेले में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed