फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Telecom services down, banks locked, people unable to transact

Chamba News: दूरसंचार सेवाएं ठप, बैंकों में लटका ताला, लेन-देन नहीं कर पा रहे लोग

Sun, 31 Aug 2025 10:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Telecom services down, banks locked, people unable to transact
होली उपमंडल में खलने लगी खाद्य सामग्री और डीजल-पेट्रोल की कमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। प्राकृतिक आपदा के बाद अब होली उपमंडल में भी हालात खराब होने लगे हैं। आलम यह है कि होली उपमंडल में दूरसंचार सेवाएं बंद होने से बैंकों मेें ताला लटका हुआ है। दूरसंचार सेवाएं ठप होने के कारण बैंकों में किसी प्रकार का लेनदेन नहीं हो पा रहा है। इस कारण पैसों के अभाव में लोग खरीदारी तक नहीं कर पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सड़कें टूटी होने के कारण क्षेत्र की दुकानों और पेट्रोल पंपों में डीजल-पेट्रोल के अभाव में अब गाड़ियां खड़ी होने लग पड़ी हैं। इतना ही नहीं, अब होली उपमंडल की दुकानों में खाद्य सामग्री का भी टोटा पड़ने लगा है। यदि समय रहते कोई समाधान नहीं हुआ तो लोगों को भूखे मरने तक की नौबत पेश आ सकती है।

होलीवासियों में विनोद कुमार, संजीव कुमार, केहर सिंह, दलीप कुमार, राज कुमार, सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास कैश खत्म हो चुका है। बैंक में भी इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण ताला ही लटका हुआ है। राशन की दुकानों में खाद्य सामग्री का टोटा पड़ने लगा हैं। जिस कारण क्षेत्र के ग्रामीणों की मुसीबतों में इजाफा हो रहा है। बताया कि होली उपमंडल की 14 पंचायतों में 15 हजार की आबादी गुजर-बसर करती है। लेकिन, व्यवस्थाएं बदहाल होने से अब लोगों की दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द सेवाओं को सुचारु करवा कर उन्हें राहत प्रदान करने का काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed