{"_id":"611bede28ebc3e42db5325c5","slug":"tehsil-s-gift-to-the-tribal-area-holi-chamba-news-sml380715719","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने जनजातीय क्षेत्र होली को दिया तहसील का तोहफा, जगत को स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने जनजातीय क्षेत्र होली को दिया तहसील का तोहफा, जगत को स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
भरमौर में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चौरासी परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए होली उपतहसील को तहसील बनाने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने जहां करोड़ों की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए तो वहीं, जनजातीय क्षेत्र की जनता के लिए कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने गैहरा पंचायत के फाटी गांव में प्राइमरी स्कूल, निकाल प्राइमरी स्कूल को मिडल स्कूल, ग्राम पंचायत जगत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, माध्यमिक पाठशाला धिमला को उच्च पाठशाला का दर्जा देने की घोषणा की।
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि होली-उतराला सड़क के निर्माण को लेकर सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि 21 किलोमीटर प्रस्तावित इस सड़क पर पांच किलोमीटर तक फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल चुकी है जबकि, शेष 16 किलोमीटर का केस भी जल्द प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साढ़े पैंतालीस करोड़ की लागत से इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 13 करोड़ की व्यवस्था हो चुकी है। वहीं, मुख्यमंत्री ने छतराड़ी में बैंक शाखा खोलने की मांग पर आश्वासन दिया है कि कोऑपरेटिव बैंक की टीम क्षेत्र में जाकर सर्वे करेगी और सर्वे के आधार पर ही आगामी फैसला लिया जाएगा। तुंदाह में प्राइमरी स्कूल खोलने की मांग पर ग्रामीणों को सकारात्मक जवाब नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने इनरोलमेंट ज्यादा होने पर ही स्कूल खोलने की बात कही।
अपनी घोषणा के दौरान जब विधायक ने नए स्कूल और स्कूलों के स्तरोन्नत करने का मामला उठाया तो मुख्यमंत्री बच्चों की संख्या को लेकर पूछताछ करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में प्राइमरी स्कूलों की कमी नहीं है।