{"_id":"67077fe45022355b1809c0b1","slug":"teesa-police-arrested-a-person-from-bagheigadh-with-487-grams-of-charas-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba: नकरोड़ पुलिस चौकी की टीम ने 487 ग्राम चरस संग बघेईगढ़ के व्यक्ति को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: नकरोड़ पुलिस चौकी की टीम ने 487 ग्राम चरस संग बघेईगढ़ के व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Thu, 10 Oct 2024 05:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:51 PM IST
सार
चंबा जिले के चुराह के कपाहड़ी में पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को चरस के साथ पकड़ा है। बुधवार रात को नकरोड़ पुलिस चौकी की टीम कपाहड़ी के पास गश्त कर रही थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह के कपाहड़ी में पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को चरस के साथ पकड़ा है। बुधवार रात को नकरोड़ पुलिस चौकी की टीम कपाहड़ी के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पूर्ण निवासी बघेईगढ़ पीठ पर थैला लेकर वहां से गुजर रहा था।
विज्ञापन
उसकी नजर पुलिस के वाहन पर पड़ी तो भागने लगा। इससे पुलिस को उस पर शक हो गया। पुलिस ने कुछ दूर जाकर उसे पकड़ लिया। थैले की तलाशी ली तो 487 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई नकरोड़ पुलिस चौकी के प्रभारी अशोक पठानिया की अगुवाई में टीम ने की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन