फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teenagers happily got vaccine, took selfie in mobile phone

किशोरों ने खुशी से लगवाई वैक्सीन, मोबाइल फोन में ली सेल्फी

Wed, 04 May 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Teenagers happily got vaccine, took selfie in mobile phone
होली हिमालयन स्कूल चंबा में वैक्सीन लगावाने से पहले छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग करती कर्मचारी? - फोटो : Chamba
चंबा। दिन: बुधवार। स्थान : होली हिमालयन पब्लिक स्कूल चंबा। समय: सुबह 10:00 बजे। 12 से 14 वर्ष की आयु के किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। टीका लगवाने से पहले विद्यार्थियों का थर्मल स्कैनर से बुखार जांचा जा रहा है। उसके बाद ही उन्हें टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय में प्रवेेश करने से पहले विद्यार्थियों के हाथ सैनिटाइज किए जा रहे हैं। विद्यार्थी वैक्सीन लगवाने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने विद्यार्थी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। टीम ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद ही विद्यार्थियों को वैक्सीन लगा रही है। अध्यापक विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

वैक्सीन लगाने के उपरांत आधे घंटे के लिए विद्यार्थियों को अलग कमरे में बैठाया जा रहा है जहां वैक्सीन के दुष्प्रभाव पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, शिविर के दौरान किसी भी विद्यार्थी में कोई दुष्प्रभाव नजर नहीं आया। वैक्सीनेशन का दूसरे लोगों को संदेश देने के लिए कई विद्यार्थी मोबाइल फोन पर सेल्फी भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी बोले, सभी को लगवानी चाहिए वैक्सीन
यामना शर्मा ने बताया कि कोरोना का टीका उन्हें संक्रमण से ग्रसित होने से बचाएगा। इसलिए उन्होंने पूरे उत्साह के साथ यह टीका लगवाया।
सिमरन ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए वह काफी उत्साहित थीं। पहले उन्हें डर लगा लेकिन टीका लगने के बाद उनका डर खत्म हो गया।
अरुण शर्मा ने बताया कि उन्हें वैक्सीन की पहली डोज लगी है। दूसरी डोज लगवाने के लिए वह काफी उत्सुक हैं। इससे कोरोना उनके करीब नहीं आएगा।
हंचुक शर्मा ने बताया कि सरकार और विभाग किशोरों को कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चला रही है। इसलिए सभी लोगों को इसमें अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed