{"_id":"5fb3cb5f8ebc3e74f6225f0d","slug":"team-visit-for-mri-and-city-scan-machine-establishment-chamba-news-sml35165802","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन स्थापित करने में पार्किंग बनी अड़ंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन स्थापित करने में पार्किंग बनी अड़ंगा
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने में पार्किंग स्थल अड़ंगा बन रहा है। इसको लेकर कंपनी ने आपत्ति जताई है।
इसके बाद मंगलवार को मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा ले रही कंपनी ने पार्किंग हटाने की संभावना को तलाशा। निरीक्षण के दौरान निर्णय लिया गया कि भवन में स्थित सीटी स्कैन कक्ष के साथ पार्किंग स्थल को बंद कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार जहां एमआरआई मशीन स्थापित होती है। उसके साथ पार्किंग भी है। मगर नियमों के तहत एमआरआई मशीन के आसपास कोई भी मेटल नहीं होनी चाहिए। यही ऑब्जेक्शन टेंडर प्रक्रिया के दौरान लगा है। वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी। उसके तीन से चार माह में एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा जिले के लोगों को मिल जाएगी।
गौरतलब है कि चंबा मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा मरीजों को नहीं मिल रही है। इस कारण मरीजों को निजी लैबों में जाकर टेस्ट करवाने पड़ते हैं, जो कि काफी महंगे पड़ते हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि आपत्ति को हटाने की संभावनाएं तलाशी गई। इसके तहत भवन के समीप स्थित पार्किंग स्थल का हटा दिया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद तीन से चार माह में यह सुविधा लोगों को मिलेगी।