{"_id":"68a7527cbd2edb6e5b0fdbfc","slug":"taps-stolen-from-public-taps-and-toilets-in-bharmour-chamba-news-c-88-1-cmb1002-159022-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर में सार्वजनिक नलों और शौचालयों से टोटियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर में सार्वजनिक नलों और शौचालयों से टोटियां चोरी
Thu, 21 Aug 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 21 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
चंबा में भरमौर के चामुंडा माता मंदिर पर लगे कूलर की उखाड़े गए नल।संवाद
भरमौर (चंबा)। भरमौर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से सार्वजनिक नलों और शौचालयों से टोटियां चोरी होने की घटनाएं आम हो गई हैं। अब चोरों ने मंदिरों पर लगे कूलरों की टोटियां भी उखाड़नी शुरू कर दी हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शातिर रात के समय, जब आवाजाही बंद हो जाती है, तब ऐसी वारदातों को अंजाम देते हैं। शौचालयों में यह घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। वहीं, कुछ गांवों में कबाड़ आदि सामान लेकर घूम रही महिलाओं पर भी लोगों ने संदेह जताया है। अब स्थिति यह हो गई है कि मंदिरों के भीतर लगे कूलरों की टोटियां तक चोरी हो रही हैं। इस पर भरमौर व्यापार मंडल के प्रधान रंजीत शर्मा ने चिंता जताते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन को जल्द से जल्द ऐसे चोरों की पहचान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज ये मंदिरों की टोटियां चुरा रहे हैं, कल को यह लोग मंदिरों की घंटियां या फिर अन्य कीमती सामान भी चोरी कर सकते हैं।