फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Take advantage of Kisan Credit Card: DC

किसान क्रेडिट कार्ड का लें लाभ : डीसी

Mon, 25 Apr 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Take advantage of Kisan Credit Card: DC
चंबा। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसके माध्यम से किसान किसी भी बैंक के एटीएम से किसी भी समय ऋण ले सकता है। यदि समय पर संबंधित बैंक में ऋण को वापस कर दिया जाए तो बहुत कम ब्याज दर देनी पड़ती है और अतिरिक्त ब्याज भारत सरकार की ओर से वहन किया जाता है। उन्होंने बताया कि यदि किसान समय पर मूलधन राशि को वापस न करे तो यह सारा ब्याज किसान को वहन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में किसानों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की ओर से प्रशिक्षण एवं जागरुकता शिविरों के माध्यम से किसानों को जागरूक करने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 70 हजार किसान परिवारों में से केवल 20 हजार परिवार ही किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए 24 अप्रैल से लेकर एक मई तक किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत शत प्रतिशत किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जो किसान 24 अप्रैल को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र जमा नहीं करवा सके हैं वे एक मई तक कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए बैंक अधिकारियों की ओर से एक पन्ने का प्रार्थना पत्र जारी किया गया है। यह प्रार्थना पत्र नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय से भी प्राप्त किया जा सकता है। कोई भी किसान प्रार्थना पत्र, अपनी जमीन की जमाबंदी, ततीमा, आधार कार्ड की प्रतिलिपि और अपने दो पासपोर्ट फोटोग्राफ लेकर नजदीकी बैंक में जाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed