{"_id":"66a137b4641e7fe4170e490f","slug":"supply-of-domestic-gas-cylinders-reached-telka-panchayats-chamba-news-c-88-1-ssml1004-129670-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तेलका की पंचायतों में पहुंची घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तेलका की पंचायतों में पहुंची घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई
Wed, 24 Jul 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। तेलका परिक्षेत्र की मौड़ा, सालवां, बाड़का, भजोत्रा, द्रेकरी, मांझली, ग्वालू और सेरी पंचायतों में एक माह बाद घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई पहुंची। गाड़ी पहुंचने पर उपभोक्ताओं ने अपने सिलिंडर रिफिल करवाए।
अमर उजाला में इस मामले को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसबाद गैस एजेंसी प्रबंधन ने घरेलू गैस सिलिंडर की गाड़ी भेजकर उपभोक्ताओं को राहत दी है।
उपभोक्ताओं में सुरेंद्र, नरेश राणा, कंचन सिंह, चमारु, अब्दुल फारुक, अचरेश कुमार, मुकेश, राकेश कुमार और इरशाद मोहम्मद ने बताया कि एक माह से क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ताओं की मुसीबतों में इजाफा हो रहा था। इसके बाद आखिरकार अब घरेलू गैस सिलिंडर पहुंचने से लोगों ने राहत की सांस ली है। सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ता एक बार फिर से लकड़ी का चूल्हा जलाकर खाना बनाने पर मजबूर हो गए थे। अब सिलिंडर मिलने से उन्हें राहत मिली है। संवाद
--