फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sultanpur team reached the semi-finals after defeating Mangala

Chamba News: मंगला को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची सुल्तानपुर की टीम

Wed, 11 Feb 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sultanpur team reached the semi-finals after defeating Mangala
चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में क्रिकेट मैच से पहले आयोजकों के साथ टीम।स्रोत आयोजक
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सुल्तानपुर की टीम ने राइजिंग स्टार मंगला की टीम को 29 रन से हराया। इस जीत के साथ सुल्तानपुर की टीम ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव मेजर एससी नैयर ने बताया कि इस मैच में सुल्तानपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवराें में नौ विकेट खोकर 164 रन बनाए। इसमें हर्ष ने 35 गेंदों में ताबड़तोड़ 74 रन की पारी खेली। राइजिंग स्टार मंगला की ओर से विवेक ठाकुर ने पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगला की टीम 135 रन ही बना सकी। मंगला की ओर से तन्नु ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 51 रन की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। सुल्तानपुर की ओर से डीके ने चार विकेट चटकाए। मेजर एससी नैयर ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत अब सेमीफाइनल मुकाबले करवाए जाएंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने का मकसद युवाओं को नशे से दूर और खेलों की तरफ बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed