फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sugar tests were conducted on 28 people in Kalai village.

Chamba News: कलई गांव में 28 लोगों के किए शुगर टेस्ट

Wed, 24 Dec 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Dec 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Sugar tests were conducted on 28 people in Kalai village.
कलेई में ​शिविर के दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते स्टाफ
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत सराहन के कलई गांव में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा एकदिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 76 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 28 लोगों के शुगर टेस्ट, 16 लोगों के हीमोग्लोबिन टेस्ट सहित बीपी जांच की। चिकित्सकों ने मरीजों को बीमारी के अनुसार दवाइयां वितरित की और जरूरी स्वास्थ्य निर्देश दिए। इसके अलावा लोगों को योग और योगासन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को आयुर्वेद संबंधी आईईसी सामग्री भी वितरित की गई। शिविर में डॉ. राजेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. राजीव नैय्यर चौधरी, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी दलीप जरयाल ने अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed