{"_id":"6536afc9a7e5963d49040718","slug":"subdivision-level-red-cross-fair-will-be-held-in-dalhousie-cantt-on-5th-november-chamba-news-c-88-1-cmb1002-10442-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांच नवंबर डलहौजी कैंट में होगा उपमंडल स्तर का रेडक्रॉस मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांच नवंबर डलहौजी कैंट में होगा उपमंडल स्तर का रेडक्रॉस मेला
Mon, 23 Oct 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में पांच नवंबर को उपमंडल स्तर पर रेडक्रॉस मेले का आयोजन होगा। इसमें स्टॉल लगाने के इच्छुक लोगों के लिए 26 अक्तूबर को एसडीएम कार्यालय में सुबह 11:00 बजे एक बैठक होगी।
उपमंडल अधिकारी अनिल भारद्वाज ने बताया कि रेडक्रॉस मेले में स्टॉल लगाने के इच्छुक लोग बैठक में भाग लें। इस वर्ष उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन डलहौजी कैंट के मैदान में किया जाएगा। बैठक में मेले के दौरान विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के अलावा मनोरंजक गतिविधियों के भी स्टाॅल लगाए जाएंगे। मेले के दौरान तंबोला, बेबी शो, डॉग शो, टग ऑफ वार सहित मटका फोड़ आदि मनोरंजक खेलों का आयोजन किया किया जाएगा। स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान, नशे के दुष्प्रभाव और बच्चों में मोबाइल के बढ़ते चलन को लेकर उनको जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारी और सदस्य अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।