फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students will not get admission in school without mask

विद्यार्थियों को स्कूल में बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश

Tue, 05 Jul 2022 09:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Students will not get admission in school without mask
चंबा। विद्यार्थियों को बिना मास्क स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिले में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है। विभाग की ओर से शीतकालीन सत्र के सरकारी स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पहले की तरह कोरोना नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन

इस संदर्भ में गाइडलाइन पहले ही जारी कर दी गई है। विभाग ने जारी एडवाइजरी में साफ निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों को बिना मास्क स्कूलों में प्रवेश न दिया जाए। साथ ही गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाए। इसके अलावा यदि किसी विद्यार्थी में कोरोना के संभावित लक्षण हैं तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से जांच करवाएं जिससे संक्रमण ज्यादा न फैले। साथ ही इसकी सूचना विभाग के कार्यालय में भी बिना विलंब देना सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला चंबा में पिछले दो सप्ताह में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़े हैं। वर्तमान में जिले में सक्रिय मामले 71 हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से आह्वान किया है कि कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करें और निर्धारित मापदंडों को पूरा करें। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि इस संदर्भ में शीतकालीन सत्र के सरकारी स्कूल प्रबंधकों को निर्देश कर दिए गए हैं। कहा कि स्कूल प्रमुख कोरोना प्रोटोकॉल की निगरानी सुनिश्चित बनाएं और स्कूल में ही हाथ धोने की व्यवस्था बनाएं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ग्रीष्मकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में छुट्टियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed