{"_id":"64c949b324f32bbac70901f6","slug":"students-will-not-be-able-to-do-online-registration-in-pangi-chamba-news-c-88-1-cmb1002-4337-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विद्यार्थी पांगी में नहीं कर पाएंगे ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विद्यार्थी पांगी में नहीं कर पाएंगे ऑनलाइन पंजीकरण
Tue, 01 Aug 2023 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी स्थित उप रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण और नवीनीकरण की सुविधा नहीं मिल पाएगी। यहां इंटरनेट की समस्या के कारण विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण और नवीनीकरण नहीं कर पाएंगे। दुर्गम क्षेत्र होने के चलते पहले से ही यहां इंटरनेट की समस्या रही है जबकि जिला उप रोजगार कार्यालय समेत चुवाड़ी, तीसा और भरमौर में यह सुविधा विद्यार्थियों को मिल सकेगी। वे घर बैठ कर ऑनलाइन पंजीकरण और नवीनीकरण कर सकते हैं।
जिला रोजगार कार्यालय की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभागीय पेज पर एक वीडियो क्लिप भी अपडेट किया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपना पंजीकरण और नवीनीकरण कर सकते हैं। इससे विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी और उनका समय भी बचेगा। गौरतलब है कि रोजगार कार्यालयों में अकसर विद्यार्थी पंजीकरण के लिए पहुंचते है। पंजीकृत विद्यार्थियों को समय-समय पर विभाग की ओर से नौकरी के अवसर दिए जाते हैं। तय अवधि के बाद पंजीकरण का नवीनीकरण भी करना पड़ता है। ऐसे में कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं लेकिन अब ऑनलाइन होने के चलते घर बैठे विद्यार्थी पंजीकरण और नवीनीकरण कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि पांगी में इंटरनेट की समस्या है। इस वजह से वहां ऑनलाइन सुविधा नहीं मिल पाएगी। जबकि रोजगार कार्यालय चंबा और अन्य उप रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण ऑनलाइन विद्यार्थी करवा सकते हैं।