फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students will get text material again from Facebook page

विद्यार्थियों को दोबारा फेसबुक पेज से मिलेगी पाठ्य सामग्री

Thu, 10 Feb 2022 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Students will get text material again from Facebook page
चंबा। जिले के पांगी उपमंडल को छोड़कर शेष उपमंडलों के कक्षा दसवीं और जमा दो के विद्यार्थियों को फेसबुक पेज से पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें शिक्षा विभाग में कार्यरत श्रेष्ठ शिक्षक पाठ्य सामग्री तैयार करेंगे और विभाग के बने फेसबुक पेज परीक्षा मित्र चंबा में अपलोड करेंगे। विभागीय आदेशों के बाद अब विद्यार्थियों को घर बैठे पढ़ाई के लिए सामग्री उपलब्ध हो रही है। इसके अलावा विभाग की वेबसाइट में भी स्टूडेंट्स कॉर्नर का अलग कॉलम है।
विज्ञापन

किसी प्रकार की असुविधा के लिए विद्यार्थी संबंधित शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में जिले के समस्त प्रधानाचार्यों और मुख्य अध्यापकों को आदेश जारी कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक विभाग की ओर से परीक्षा मित्र चंबा के नाम से फेसुबक में एक पेज बनाया गया है। इसमें जिला स्तरीय टास्क फोर्स की ओर से विभिन्न विषयों से संबंधित पाठ्य सामग्री अपलोड की जाती है। पिछले कुछ समय से यह पेज निष्क्रिय हो गया था लिहाजा, जिला प्रशासन के आदेशानुसार अब दोबारा इस पेज को सक्रिय किया जा रहा है। विभाग ने साफ किया है कि स्कूल मुखिया विद्यार्थियों को इस पेज पर उपलब्ध सामग्री को पढ़ने के लिए समय-समय पर उत्साहित करें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब दो साल पहले बोर्ड परीक्षा परिणाम की प्रतिशतता सुधारने के लिए शिक्षा विभाग चंबा की ओर से जिला टास्क फोर्स का गठन किया गया था। इससे बोर्ड परीक्षा की परिणाम प्रतिशतता में काफी सुधार भी हुआ लेकिन, कोरोना महामारी के चलते यह पेज कुछ समय के लिए निष्क्रिय हो गया। बहरहाल, अब शिक्षा विभाग इस पेज को दोबारा शुरू करने जा रहा है। साथ ही पहले यह पेज चंबा उपमंडल के स्कूलों तक ही सीमित था लेकिन, अब इसे जिला स्तर पर कार्यान्वित किया जा रहा है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि परीक्षा मित्र पेज को दोबारा सक्रिय किया जा रहा है। विषय विशेषज्ञ अध्यापकों की ओर से इस पेज में पाठ्य सामग्री अपलोड की जा रही है। इससे बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed