फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students will get barcoded ID cards

विद्यार्थियों को मिलेंगे बारकोड युक्त आईकार्ड

Mon, 16 May 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Students will get barcoded ID cards
चंबा। स्थानीय कॉलेज में अब आउटसाइडर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने एक प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत अब कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बारकोड युक्त आईकार्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जब विद्यार्थी कॉलेज गेट में प्रवेश करेंगे तो उनके आईकार्ड का बारकोड स्कैन किया जाएगा। इसके लिए गेट पर बारकोड स्कैनर मशीन लगाई जाएगी। बारकोड युक्त आईकार्ड वाले विद्यार्थी ही कॉलेज में प्रवेश कर सकेंगे जबकि बिना बारकोड वाले आईकार्ड लेकर आने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कॉलेज प्रशासन की इस तरह की व्यवस्था करने का मकसद परिसर में आउटसाइडरों की आवाजाही पर रोक लगाना है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले के अन्य कॉलेजों के मुकाबले चंबा कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या सबसे ज्यादा है। हर साल औसतन चार से पांच हजार विद्यार्थी विभिन्न संकायों और कोर्सों में प्रवेश लेते हैं। ऐसे में आउटसाइडरों पर शिकंजा कसना सुरक्षा कर्मियों के लिए चुनौती भरा रहता है। बहरहाल, आउटसाइडरों पर शिकंजा कसने के लिए कॉलेज प्रशासन ने नई योजना बनाई है। इसके तहत यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए शिक्षा निदेशालय भेज दिया गया है। चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा का कहना है कि कॉलेज में आउटसाइडरों पर शिकंजा कसने के लिए नई व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि कॉलेज विद्यार्थियों को बारकोड युक्त आईकार्ड दिए जाएंगे और गेट पर बारकोड स्कैनर स्थापित किया जाएगा। इससे कॉलेज में आउटसाइडरों के प्रवेश से शैक्षणिक माहौल खराब नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed