फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students will be able to take admission until 12 PM today.

Chamba News: आज दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थी ले सकेंगे प्रवेश

Thu, 18 Jun 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to take admission until 12 PM today.
कॉलेज प्रशासन चंबा की ओर से समस्त विद्यार्थियों को जारी किए निर्देश
विज्ञापन

करीब 3500 विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों के लिए भरें अपने फॉर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। इस बारे कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

प्रदेश विश्वविद्यालय के शेड्यूल के अनुसार 19 जून दोपहर 12 बजे तक प्रवेश की अंतिम तिथि है। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम औ बी-वॉक के तहत दाखिले चल रहे हैं। अब तक करीब 3500 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भर दिए हैं। सबसे ज्यादा आवेदन आर्ट्स संकाय में आए हैं। 20 जून को पहली मेरिट लिस्ट लगेगी। फीस भी ऑनलाइन ही जमा होगी। गौरतलब है कि राजकीय महाविद्यालय चंबा में सभी सुविधाएं उपलब्ध है। अन्य उपमंडलों में कॉलेज होने के बावजूद तीसा, भरमौर, सलूणी, पांगी, डलहौजी सहित अन्य क्षेत्रों से विद्यार्थी चंबा कॉलेज का रुख करते है।हर साल कॉलेज में औसतन 4000 से 4500 विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं। चंबा कॉलेज के प्राचार्य प्रो राकेश राठौर ने बताया कि 19 जून दोपहर 12 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। बीस जून को पहली मेरिट सूची जारी होगी। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed